लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने मई में शुद्ध रूप से 5.84 अरब डॉलर की खरीद की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:17 IST

Open in App

मुंबई 15 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मई में अमेरिका डॉलर का शुद्ध लिवाल रहा। उसने हाजिर बाजार से शुद्ध रूप से 5.842 अरब डॉलर की खरीद की।

केंद्रीय बैंक के आंकड़े के अनुसार आरबीआई ने हाजिर बाजार से 7.142 अरब डॉलर की खरीद की। वहीं उसने 1.3 अरब डॉलर की बिकवाली की। बृहस्पतिवार को जारी आरबीआई के जुलाई महीने की मासिक पत्रिका से यह पता चला।

आरबीआई ने इस साल अप्रैल में शुद्ध रूप से 4.212 अरब डॉलर खरीदे थे। उसने कुल 8.182 अरब डॉलर खरीदे जबकि 3.97 अरब डॉलर बेचे।

आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से शुद्ध रूप से 68.315 अरब डॉलर खरीदे। उसने हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर खरीदे जबकि 94.164 अरब डॉलर बेचे।

वही मार्च 2021 में 64.944 अरब अमरीकी डॉलर की शुद्ध खरीद की तुलना में मई 2021 के अंत में बकाया शुद्ध खरीद 59.852 अरब अमरीकी डॉलर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव