लाइव न्यूज़ :

आरबीआई को मल्टीमीडिया जन-जागरूकता अभियान के लिए विज्ञापन एजेंसी की तलाश

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:51 IST

Open in App

मुंबई 27 जून भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) अपने नियमों के बारे में सर्व-सामान्य को उनकी अपनी भाषा में जागरूक करने का अभियान तेज करने के लिए ऐसी कंपनी की तलाश कर रहा है, जो 14 भाषाओं में उसके लिए मल्टीमीडिया (विभिन्न माध्यमों लायक) प्रचार सामग्री तैयार कर सके।

आरबीआई का यह अभियान अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में चलाया जाएगा।

आरबीआई के एक दस्तावेज के अनुसार इस अभियान में जन संचार के परम्परागत और नए , हर प्रकार के माध्यम का उपयोग किया जाएगा। इसमें समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, रेडियो, टेलीविजन चैनलों और सिनेमा हॉल के अलावा अभियान में डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया को भी शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय बैंक ने जागरूकता अभियान की रचनात्मक रुप-रेखा तैयार करने के लिए विज्ञापन एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए है।

आरबीआई के अनुसार जन जागरूकता अभियान पूर्ण मल्टीमीडिया, बहुभाषी, अखिल भारतीय स्तर के होंगे। जिनका उद्देश्य देशभर में लोगों को आरबीआई के नियमों और अन्य पहलों के बारे में सामान्य जागरूकता पैदा करना है।

केंद्रीय बैंक ‘आरबीआई कहता है’ नाम से एक मीडिया अभियान भी चलाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को उसके विनियमों के बारे में जानकारी देना और बैंकों में ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर