लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने दिया झटका, अमेरिकन एक्सप्रेस, डाइनर्स क्लब को नए ग्राहकों को कार्ड जारी करने पर रोक, जानें कारण

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:19 IST

केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस आदेश से इन दो इकाइयों के मौजूदा ग्राहकों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लि. ‘पेमेंट सिस्टम’ परिचालक हैं। पाबंदी 23 अप्रैल, 2021 को जारी आदेश के तहत लगायी।आंकड़ों और सूचना भंडारण को लेकर निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रही थीं।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लि. को एक मई से नये घरेलू ग्राहकों को कार्ड जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

आंकड़ा और अन्य जानकारी के रखरखाव नियमों के उल्लंघन को लेकर यह पाबंदी लगायी गयी है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस आदेश से इन दो इकाइयों के मौजूदा ग्राहकों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लि. ‘पेमेंट सिस्टम’ परिचालक हैं।

दोनों देश में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून, 2007 (पीएसएस कानून) के तहत कार्ड नेटवर्क के परिचालन के लिये अधिकृत हैं। आरबीआई ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर यह पाबंदी 23 अप्रैल, 2021 को जारी आदेश के तहत लगायी।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘ये इकाइयां भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़ों और सूचना भंडारण को लेकर निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रही थीं।’’ उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2018 में भुगतान व्यवस्था से जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि उनके द्वारा परिचालित भुगतान प्रणाली से संबद्ध आंकड़े और जानकारी छह महीने के भीतर भारत में निर्धारित व्यवस्था में ही रखनी है।

उन्हें अनुपालन के बारे में आरबीआई को भी सूचित करना था। साथ ही सीईआरटी-इन (इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम) के पैनल में शामिल ऑडिटरों द्वारा किये गये ‘सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट’ निदेशक मंडल की मंजूरी के साथ जमा करनी थी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबईअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना