लाइव न्यूज़ :

रेटगेन ट्रैवल के आईपीओ को पहले दिन 41 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 41 प्रतिशत अभिदान मिला।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,73,51,146 शेयरों के आईपीओ के लिए 71,88,090 शेयरों की बोलियां मिलीं।

पहले दिन खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 2.23 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में चार प्रतिशत अभिदान मिला।

यात्रा और आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी ने आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 2,26,05,530 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 405 से 425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ नौ दिसंबर को बंद होगा। इससे पहले रेटगेन ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 599 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,335.73 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव