रेटगेन ट्रैवल के आईपीओ को अंतिम दिन 17.41 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 9, 2021 23:16 IST2021-12-09T23:16:03+5:302021-12-09T23:16:03+5:30

RateGain Travel IPO subscribed 17.41 times on last day | रेटगेन ट्रैवल के आईपीओ को अंतिम दिन 17.41 गुना अभिदान

रेटगेन ट्रैवल के आईपीओ को अंतिम दिन 17.41 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को निर्गम के अंतिम दिन 17.41 गुना अभिदान मिला।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,73,51,146 शेयरों के आईपीओ के मुकाबले 30,20,04,780 शेयरों की बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 8.08 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 42.04 गुना जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के मामले में 8.42 गुना अभिदान मिला।

इससे पहले रेटगेन ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 599 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RateGain Travel IPO subscribed 17.41 times on last day

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे