लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी से सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल में सुधार, सोयाबीन तिलहन में गिरावट

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन तेल और सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ, जबकि मांग प्रभावित होने से सरसों और सोयाबीन तिलहन के भाव में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 3.75 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल आधा प्रतिशत तेज है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज 3.50 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आश्वस्त किया है कि देश के किसानों के हित में सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) का आयात नहीं होगा। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। डीओसी के आयात को लेकर बने असमंजस के बीच सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। मंत्री के डीओसी आयात नहीं करने संबंधी बयान के बाद अगले कारोबारी सत्र में सोयाबीन दाना और लूज के भाव पर सकारात्मक असर होने की संभावना है। दूसरी ओर शिकॉगो एक्सचेंज के मजबूत होने से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए। सामान्य कारोबार के बीच मांग कमजोर होने से सरसों तेल- तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,825 - 8,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,900 - 5,985 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,920 - 2,045 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,710 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,765 - 2,875 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,350 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,960 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,810

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,260 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,350 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,870 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,600 - 6,700, सोयाबीन लूज 6,400 - 6,500 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...