लाइव न्यूज़ :

विदेश में तेजी, शादी-ब्याह की मांग से लगभग सभी तेल-तिलहनों में सुधार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख तथा देश में शादी-विवाह तथा जाड़े के मौसम की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें लाभ के साथ बंद हुईं। मूंगफली के खल की मांग बढ़ने से मूंगफली दाना में सुधार देखने को मिला।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े के मौसम में हल्के तेलों की मांग बढ़ने, शादी-विवाह के सीजन और विदेशी बाजारों में तेजी का रुख होने से लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव लाभ के साथ बंद हुए। विदेशी बाजारों में पॉल्ट्री कंपनियों की मूंगफली के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से मूंगफली दाना में सुधार आया जबकि सोयाबीन के डीओसी की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल आधा प्रतिशत की तेजी है। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव लाभ के साथ बंद हुए। इसी तरह शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया। किसान कम भाव में सोयाबीन बेचने से कतरा रहे हैं क्योंकि उनकी लागत नहीं निकल पा रही है। हल्का तेल होने की वजह बिनौला की मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमत में भी सुधार देखने को मिला।

सरसों की खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने के बीच जयपुर में सरसों का भाव 30 रुपये बढ़ाकर 9,055-9,085 रुपये क्विंटल (अधिभार समेत) कर दिया गया जिससे सरसों तेल-तिलहनों के भाव मजबूत हो गये। सूत्रों ने कहा कि जाड़े तथा शादी-विवाह के सीजन में सरसों की मांग बढ़ रही है और इसकी उपलब्धता कम हो रही है। उन्होंने कहा कि देशभर की मंडियों में सरसों की आवक डेढ़ लाख बोरी से घटकर 1.35 लाख बोरी रह गई है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को आयात शुल्क कम-ज्यादा करने के बजाय गरीब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से उन्हें सरसों और सोयाबीन तेल उपलब्ध कराना चाहिए, जैसा कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पीडीएस के जरिये तेल वितरण करने के लिए हाफेड को अपने नारनौल और रेवाड़ी (हरियाणा) की तेल मिलों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिये ताकि ग्राहकों को शुद्ध सरसों तेल मिल सके।

सरकार को शुल्क कम ज्यादा करने के बजाय देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता हासिल करने के सतत प्रयास करना चाहिये।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,055 - 9,085 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,950 - 6,035 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,955 - 2,080 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,750 -2,775 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,830 - 2,940 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,620 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,170 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,970

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,950 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,780 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,075 - 6,175, सोयाबीन लूज 6,050 - 6,100 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव