लाइव न्यूज़ :

अंसल हाउसिंग की आईटी प्रणाली पर रैन्समवेयर हमला, डेटा नुकसान का अंदेशा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल रियल्टी कंपनी अंसल हाउसिंग की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रणाली को 26 फरवरी से कई रैन्समवेयर हमलों से जूझना पड़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इन रैन्समवेयर हमलों की वजह से उसका कुछ डेटा गायब होने का अंदेशा है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके आईटी ढांचे के साथ अनुषंगी इकाइयों को 26 फरवरी, 2021 से कई रैन्समवेयर हमलों का सामना करना पड़ा है।

इससे कंपनी की ई-मेल प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से ई-मेल खातों में ई-मेल नहीं मिल रहे हैं।

कंपनी ने इसके साथ ही कहा कि वायरस हमलों की वजह से उसका कुछ डेटा का नुकसान होने का अंदेशा है। हालांकि, अभी इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कंपनी ने कहा कि वायरस हमलों की वजह से 26 फरवरी से छह मार्च तक ई-मेल प्रणाली बाधित रही। सात मार्च से ई-मेल सेवाओं को फिर बहाल किया जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...