लाइव न्यूज़ :

राकेश झुनझुनवाला, उनकी पत्नी रेखा समेत अन्य ने भेदिया कारोबार मामले का निपटान किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला और अन्य व्यक्तियों ने बुधवार को 37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान कर एप्टेक लि. के शेयर से जुड़े भेदिया कारोबार मामले का निपटान कर लिया।

राशि में निपटान शुल्क और ब्याज के साथ गलत तरीके से कमाई गयी राशि शामिल है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के दो अलग-अलग आदेश के अनुसार मामले का निपटान करने वाले अन्य आठ व्यक्ति हैं - राजेश कुमार झुनझुनवाला, सुशीला देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता, उष्मा सेठ सुले, उत्पल शेठ, मधु वडेरा जयकुमार, चुग योगिंदर पाल और रमेश एस दमानी।

ये आदेश इन व्यक्तियों के निपटान आवेदनों के बाद आये हैं। आवेदन में सेबी के निपटान आदेश के माध्यम से तथ्यों को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, मामले को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया था।

मामले में व्यक्तिगत रूप से, राकेश झुनझुनवाला ने निपटान राशि के रूप में 9.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसमें 3.10 करोड़ रुपये के ब्याज के साथ गलत तरीके से प्राप्त लाभ के एवज में 5.86 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है।

इसके अलावा, रेखा झुनझुनवाला ने 1.57 करोड़ रुपये निपटान राशि के रूप में दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...