लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रिफायनरी और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पांच आक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाएंगी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:47 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी (एचआरआरएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम राज्य में पांच आक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाएंगी।

खनन एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि करीब तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से यह संयंत्र बाड़मेर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, नागौर की कुचामनसिटी, झुन्झुनू के नवलगढ़, सीकर के अजीतगढ़ और चुरू के सुजानगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।

इन पांचों आक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में प्रत्येक की क्षमता 450-450 लीटर प्रति मिनट होगी।

अग्रवाल ने बताया कि एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी (एचआरआरएल) की संचालक मण्डल की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी (एचआरआरएल) के चेयरमेन डॉ. एमके सुराणा से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि पांचों संयंत्र के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं और जल्दी ही इनको लगाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव