लाइव न्यूज़ :

पंजाब शनिवार से गेहूं की खरीद के लिए तैयार, सरकार ने टीकाकरण शिविर स्थापित किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अप्रैल कोविड-19 महामारी के बीच गेहूं की शनिवार से निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश की सभी 154 बाजार समितियों में कोविड-19 टीकाकरण शिविर स्थापित किए हैं।

ये शिविर चालू रबी विपणन सत्र के दौरान अनाज मंडियों में आने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए लगाए गए हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि महामारी के बीच, मंडी बोर्ड पूरी तरह से गेहूं खरीद के काम को पूरा करने के लिए तैयार है।

सभी अंशधारकों से कोविड-19 के संबंध में सुरक्षा मानदंडों का पालन करने का आग्रह करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य सरकार मंडियों से गेहूं के हर एक दाने की खरीद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही वह किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

सिंह ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने अपने स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर प्रदान करके स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की व्यवस्था की है।

इसके अलावा मंडी बोर्ड ने खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए एक लाख मास्क और 35,000 लीटर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की है।

चेयरमैन ने कहा कि मंडियों में भीड़ से बचने के लिए, 130 लाख टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य के साथ खरीद केंद्रों की संख्या 1,872 से बढ़ाकर 4,000 कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव