लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने रेत और बजरी के लिए दरों में कटौती की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को रेत और बजरी के लिए 5.50 रुपये प्रति घन फुट की नई दर को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को सस्ती कीमत पर रेत एवं बजरी उपलब्ध कराना चाहती है और इसीलिए इसकी दरों में कटौती का फैसला लिया गया है।

चन्नी ने यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रेत और बजरी की दर 5.50 रुपये प्रति घन फुट रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि नौ रुपये प्रति घन फुट की मौजूदा सरकारी दर अब भी महंगी है। चन्नी ने कहा, ‘‘हमने इसे 5.50 रुपये प्रति घन फुट रखने का फैसला किया है।’’

चन्नी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब राज्य रेत और बजरी खनन नीति, 2021 को मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव