लाइव न्यूज़ :

पंपकार्ट और फिजिटल उत्तर प्रदेश में खोलेंगे 1,200 खुदरा दुकानें

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर ऑनलाइन खरीदारी मंच पंपकार्ट डॉट कॉम और फिजिटल उत्तर प्रदेश में 1,200 से अधिक आधुनिक खुदरा दुकानें खोलने की तैयारी में हैं।

पंपकार्ट और फिजिटल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के एस भाटिया ने एक बयान में कहा कि ये दोनों ब्रांड अपने मंच पर ग्रामीण ई-कॉमर्स की सुविधा लाकर ग्रामीण इलाकों में स्वयं को स्थापित करने जा रहे हैं।

बयान के मुताबिक, कंपनी साधारण दुकानों के बजाए प्रौद्योगिकी से लैस दुकानें खोलना चाहती है। वह उत्तर प्रदेश के हर जिले में दोनों ब्रांड के 75 अनुभव केंद्र भी खोलना चाहती है।

भाटिया ने कहा कि फिजिटल का उद्देश्य तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण इलाकों में विविध ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध करवाना है।

पंपकार्ट ने एक साल के भीतर दक्षिण भारत में 75 आधुनिक खुदरा दुकानें खोलकर उद्योग में अपनी जगह बना ली है। कंपनी का उद्देश्य तमाम मशहूर ब्रांड को एक स्थान पर लाना और ग्रामीण खुदरा व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के अवसर मुहैया कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी