लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच दलहन, तिलहन की कटाई लगभग पूरी, गेहूं की 81 प्रतिशत हुई: सरकार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल सरकार ने रविवार को कहा कि देश में गेहूं बुवाई के क्षेत्र में से अब तक 81 प्रतिशत से अधिक में कटाई हो चुकी है। वहीं कोविड महामारी के बीच दलहनों तथा तिलहनों की कटाई का काम पूरा हो गया है।

किसान 2020-21 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में रबी यानी सर्दियों में बोई गई फसल की कटाई कर रहे हैं। गेहूं रबी की प्रमुख फसल है।

कृषि मंत्रालय ने फसल कटाई के ताजा आंकड़े जारी करते हुए कहा, ‘‘सक्रियता के साथ उठाये गये कदमों की वजह से रबी फसलों की कटाई समय पर हो रही है। साथ ही इनकी समय पर खरीद भी सुनिश्चित हो रही है जिससे किसानों को लाभ मिल सके।’’

बयान में कहा गया है कि मौजूदा महामारी के बीच किसान और कृषि श्रमिक सभी तरह की प्रतिकूल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों के घर तक अनाज पहुंच सके।

मंत्रालय ने बताया कि गेहूं के मामले में 315.80 लाख हेक्टेयर के कुल बुवाई क्षेत्र में से 81.55 प्रतिशत की कटाई पूरी हो चुकी है।

राजस्थान में गेहूं फसल की कटाई करीब 99 प्रतिशत पूरी हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में 96 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत, हरियाणा में 65 प्रतिशत और पंजाब और 60 प्रतिशत कटाई पूरी हुई है।

बयान में कहा गया है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कटाई का काम जोरशोर से चल रहा है। इसके अप्रैल, 2021 अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

दलहन की बुवाई 158.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। मंत्रालय ने कहा कि चना, मसूर, उड़द, मूंग और मटर की कटाई पूरी हो चुकी है। गन्ने का कुल बुवाई क्षेत्रफल 48.52 लाख हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में इसकी कटाई पूरी हो गई है। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 98 प्रतिशत तक कटाई पूरी हुई है।

वहीं उत्तर प्रदेश में यह 84 प्रतिशत पूरी हुई है। उत्तर प्रदेश में कटाई मई मध्य तक चलेगी। धान की बुवाई 45.32 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसमें से 18.73 लाख हेक्टेयर में कटाई पूरी हो गई है।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में रबी धान की कटाई लगभग पूरी हो गई है।

तिलहन फसलों में रेपसीड, सरसों की कटाई राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम में पूरी हो गई है। हरियाणा में 99.95 प्रतिशत, पंजाब में 77 प्रतिशत कटाई पूरी हुई है।

मूंगफली की बुवाई 7.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इसमें से 62 प्रतिशत से अधिक कटाई पूरी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना