लाइव न्यूज़ :

उत्पादन प्रोत्साहन योजना से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कमी आएगी : निर्माता संगठन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 मई इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन एसएमईवी ने बुधवार को कहा कि बैटरी भंडारण विनिर्माण को बढ़ाने वाली उत्पादन प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कमी आएगी जिससे इन वाहनों की बिक्री बढ़ेगी।

सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएमईवी) ने 18,100 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय से बैटरी भंडारण विनिर्माण को बढ़ावा देने वाली पीएलआई योजना को सरकार से मिली मंजूरी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे इलेक्ट्रॉनिक वाहन उद्योग में अगले एक से दो साल के दौरान भारी निवेश आकर्षित होगा।

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘बैटरी किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की लागत का एक बड़ा हिस्सा होती है। सही नीति से हमें उद्योग में हरित विकास की ओर कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी और साथ ही हमारी विनिर्माण क्षमता भी बढ़ेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब हम देश में बैटरी निर्माण कार्य पूरी तरह से शुरू कर देंगे, तो इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कमी आएगी जिससे इन वाहनों की बिक्री भी बढ़ेगी।’’

उन्होंने कहा कि बैटरी निर्माण को बढ़ावा देने वाली पीएलए योजना से मेक इन इंडिया पहल को बल मिलेगा और अगले एक-दो सालों में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में भारी निवेश भी आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव