लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट क्षेत्र में अप्रैल-सितंबर में निजी इक्विटी निवेश 27 प्रतिशत बढ़कर 1.79 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 8, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह अप्रैल-सितंबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 1.79 अरब डॉलर पर पहुंच गया। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा है कि मुख्य रूप से घरेलू कोषों की वजह से निजी इक्विटी निवेश बढ़ा है।

एक साल पहले समान अवधि में निजी इक्विटी निवेश 1.41 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, कार्यालय खंड को इसमें से करीब 33 प्रतिशत यानी 59.1 करोड़ डॉलर का निवेश मिला। वहीं औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों को करीब 53.7 करोड़ डॉलर का निवेश मिला। यह कुल निवेश का 30 प्रतिशत बैठता है।

आवासीय क्षेत्र को 39.4 करोड़ डॉलर का निवेश मिला। कुल निवेश में इस क्षेत्र का हिस्सा 22 प्रतिशत का रहा। डेटा केंद्रों, भूमि और मिश्रित-इस्तेमाल विकास क्षेत्रों को क्रमश: पांच-पांच प्रतिशत यानी 15 प्रतिशत का निवेश मिला।

एनारॉक कैपिटल ने भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में पूंजी के प्रवाह पर अपने ‘फ्लक्स मार्केट मॉनिटर’ मे कहा, ‘‘निजी इक्विटी कोषों का भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र पर भरोसा कायम है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में निजी इक्विटी निवेश 179 करोड़ डॉलर रहा है।’’

एनारॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘‘समीक्षाधीन अवधि में पीई सौदों का औसत आकार 32 प्रतिशत घटकर 7.8 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 11.4 करोड़ डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव