लाइव न्यूज़ :

कुल 69 कामगारों को दिये जाएंगे प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2018 के लिये प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा कर दी। ये पुरस्कार राज्यों और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ साथ निजी क्षेत्र की कंपनियों में काम कर रहे 69 कर्मचारियों को दिये जाएंगे।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार ये पुरस्कार श्रमिकों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन, नवोन्मेषी क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस व बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिये दिये जाते हैं।

ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के उपक्रमों और 500 या उससे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत 69 श्रमिकों को प्रदान किये जाएंगे।

इस साल प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं। ये श्रेणियां हैं - श्रम भूषण पुरस्कार जिसमें 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कार जिसमें 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, और श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कार जिसमें प्रत्येक को 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

वर्ष 2018 के लिये, श्रम भूषण पुरस्कारों के लिए चार नामांकन, श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कारों के लिए 12 नामांकन और श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कारों के लिए 17 नामांकनों को चुना गया है।

इस वर्ष प्रदान किए गये श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 33 है। वहीं पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्रमिकों की संख्या 69 है क्योंकि कुछ पुरस्कार श्रमिकों और / या श्रमिकों की टीमों द्वारा साझा किए गए हैं, जिनमें एक से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं।

कुल पुरस्कार विजेताओं में से 49 कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र से हैं जबकि 20 कर्मचारी निजी क्षेत्र से हैं। पुरस्कार पाने वालों में 8 महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव