लाइव न्यूज़ :

निर्यात को लेकर अधिकारियों, भारतीय मिशन प्रमुखों को शुक्रवार को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की निर्यात स्थिति पर भारतीय मिशन प्रमुखों, केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों को शुक्रवार को संबोधित करेंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि इस संबोधन का उद्देश्य वैश्विक व्यापार में भारत के निर्यात के हिस्से को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

बयान के अनुसार बातचीत का मकसद देश की निर्यात क्षमता का विस्तार करने और वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय क्षमताओं का उपयोग करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को प्रोत्साहित करना है।

उल्लेखनीय है कि देश का निर्यात जुलाई में 47.19 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर रहा। निर्यात में वृद्धि का मुख्य कारण पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में मजबूत वृद्धि है। मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव