लाइव न्यूज़ :

बजट पेश होने के ऐन पहले लोकसभा स्पीकर ने दी दुखद खबर, परंपरा से हटकर लिया फैसला

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 1, 2018 11:25 IST

बजट पेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इतनी बड़ी घटना के बाद भी संसद स्‍थ‌गित नहीं की गई।

Open in App

संसद में गुरुवार को केंद्रीय बजट पेश होने के ऐन पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने एक दुखद खबर दी। उन्होंने कहा ऐसी स्थित‌ि में अब तक की स्‍थापित की परंपरा के मुताबिक सदन स्‍थगित कर दिया जाता है। लेकिन इतिहास में आज ऐसा पहली बार होगा जब सभा स्‍थगित नहीं की जाएगी।

असल में सभा के वर्तमान सदस्य यानी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद चिंतामन मनगा का बीती 30 जनवरी को निधन हो गया था। ऐसे में हमेशा संसद पूरे दिन के स्थगित कर दी जाती है। पर इस बार ऐसा नहीं होगा।

स्पीकर के मुताबिक, 'स्‍थापित परंपरा के अनुसार सभा पूरे दिन के लिए स्‍थगित की जाती है। लेकिन आज की बैठक राष्ट्रपति ने केंद्रीय बजट पेश करने के लिए आहूत किया है। ऐसी असाधारण स्‍थति के कारण केंद्रीय बजट पेश करने का काम पूर्ण किया जाएगा। इसके एवज में कल सभा स्‍थगित रहेगी। साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।'

बजट पेश होने से पहले बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

वित्त मंत्री अरुण जेटली आज वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करने वाले हैं। बजट घोषणा से पहले गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख नजर आया और बाजार हरे निशान में खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 111.86 160.67 अंकों की मजबूती के साथ 36,125.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,061.20 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.97 अंकों की बढ़त के साथ 36048.99 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.85 अंकों की मजबूती के साथ 11,044.55 पर खुला।

टॅग्स :बजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBudget 2020: साल 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार इनकम टैक्स में कर चुकी है कई बदलाव, यहां पढ़ें पिछले 6 बजट का पूरा ब्यौरा

कारोबारRail Budget: मोदी सरकार का ये है पांच साल का रेलवे बजट, पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट

कारोबारBudget 2018: मोदी सरकार ने 92 साल बाद खत्म कर दी थी रेल बजट की रवायत, जानें-ये 15 रोचक तथ्य

कारोबाररेल बजट में सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण को मंजूरी संभव

कारोबारअवधेश कुमार का ब्लॉगः विकास का व्यापक विजन

कारोबार अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’