लाइव न्यूज़ :

जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय पहली छमाही में 5.8 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:46 IST

Open in App

मुंबई सात अक्टूबर जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1,31,982 करोड़ रुपये रही। इसमें मुख्य योगदान निजी क्षेत्र की कंपनियों का रहा।

केयर रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,727.7 करोड़ रुपये रही थी।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी की नये कारोबार से प्रीमियम आय वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही के दौरान 3.3 प्रतिशत घट गई जबकि निजी कंपनियों की प्रीमियम आय में 27.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार उद्योग में कुल वृद्धि का मुख्य कारण व्यक्तिगत गैर-एकल प्रीमियम और समूह एकल प्रीमियम में वृद्धि रहा।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही का सितंबर महीना जीवन बीमा उद्योग के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। इस दौरान नए कारोबार से प्रीमियम आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 31,001.2 करोड़ रूपए रही। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 25,366 करोड़ रुपये थी।

एलआईसी की नए कारोबार से प्रीमियम आय वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 3.3 प्रतिशत घटकर 85,112.6 करोड़ रुपये रही, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 88,018 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा निजी कंपनियों की नए कारोबार से प्रीमियम आय इस अवधि के दौरान 27.7 प्रतिशत बढ़कर 46,869.3 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में यह 36,709.6 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव