पावर ग्रिड के बोर्ड ने 2021-22 के लिए सात रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:03 IST2021-12-15T22:03:01+5:302021-12-15T22:03:01+5:30

Power Grid's board approves interim dividend of Rs 7 for 2021-22 | पावर ग्रिड के बोर्ड ने 2021-22 के लिए सात रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी

पावर ग्रिड के बोर्ड ने 2021-22 के लिए सात रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) के निदेशक मंडल ने बुधवार को 2021-22 के लिए 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर सात रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की 15 दिसंबर को हुई बैठक में 10 रुपये के शेयर पर सात रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश (तीन रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश सहित) भुगतान की मंजूरी दी गई।

बयान में कहा गया है कि सदस्यों को लाभांश का भुगतान 11 जनवरी, 2022 को किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Power Grid's board approves interim dividend of Rs 7 for 2021-22

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे