लाइव न्यूज़ :

11,300 से बढ़कर 12636 करोड़ रुपये का हुआ पीएनबी घोटाला, नई धोखाधड़ी आई सामने

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 27, 2018 21:15 IST

वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंको को दिशा निर्देश दिया है कि वह 50 करोड़ से ज्यादा एनपीए वाले अकाउंट को एक्जामिन कर सीबीआई को मामला सौंप दें। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 300 करोड़ रुपये के महाघोटाले सीबीाई की जांच में जारी सीबीआई की जांच में आए दिन कुछ नया मोड़ आ रहा है। पीएनबी घोटाले से जुड़ी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी ने अब स्टॉक एक्सचेंज को इस घोटाले से जुड़ी एक और जानकारी दी है। पीएनबी ने स्टोक एक्सचेंज को इस घोटाले से जुड़ी करी 1251 करोड़ रुपये की एक और धोखाधड़ी की जानकारी दी है जिसमें नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं। 

पीएनबी की जानकारी के साथ ही अब यह घोटाला 11300 करोड़ से बढ़कर 12636 करोड़ रुपये का हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जहां 2017 में पीएनबी को करीब 1320 करोड़ का फायदा हुआ था लेकिन सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक अब यह घोटाला पीएनबी को 2017 में हुए फायदे की रकम जितना है। सोमवार को दी गई इस जानकारी के मुताबिक, कुछ और LoU का पता चला है, जिसकी मदद से पैसे निकाले गए हैं। नई गड़बड़ी सामने आने के बाद वित्त मंत्रालय ने धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 50 करोड़ रुपये से अधिक सभी फंसे कर्ज (एनपीए) वाले खातों की जांच करने और उसके अनुसार सीबीआई को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

इस ताजा खुलासे के बाद वित्त मंत्रालय चौकन्ना हो गया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी बैंकिंग सेक्टर के इस संकट से निपटने के लिए सरकारी बैंकों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने मंगलवार को देश के सभी पब्लिक सेक्टर बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर को यह दिशा निर्देश दिया है कि वह 50 करोड़ से ज्यादा एनपीए वाले अकाउंट को एक्जामिन कर सीबीआई को मामला सौंप दें। 

इस महाघोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संलिप्तता के खुलासे के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार ऐसे लोगों से एक-एक पैसा वसूल करेगी। जेटली ने ऐसे लोगों को अर्थव्यवस्था पर दाग बताया है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित