लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः मेहुल चौकसी का सरेंडर से इनकार, ED और CBI के आरोपों को बताया बेबुनियाद

By स्वाति सिंह | Updated: September 11, 2018 12:33 IST

PNB scam accused Mehul Choksi latest video: मेहुल चौकसी ने सारे बयानों को खारिज किया है। उसने कहा है 'ईडी और सीबीआई द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं'।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी ने मंगलवार को एक वीडियो के द्वारा अपनी सफाई दी है। मेहुल चौकसी ने अपने खिलाफ सारे आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा है 'ईडी और सीबीआई द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं'।

देश से भागने के बाद वह पहली बार समाने आया है। एंटीगुआ से जारी वीडियो में मेहुल चौकसी ने सरेंडर करने से भी इनकार किया है। उसने कहा है मेरी संपत्ति गलत तरीके से सीज की गई है और बिना किसी कारण मेरा पासपोर्ट रद्द किया गया है।इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को लेकर जुलाई में खबर आई थी कि ये अमेरिका से भाग कर एंटीगुआ गया था। इस मामले  की जांच कर रही सीबीआई ने विदेश मंत्रालय की ओर से एंटीगुआ की सरकार को एक पत्र भिजवाया था। 

इस पत्र के द्वारा सीबीआई ने एंटीगुआ की सरकार से मेहुल चौकसी के गिरफ्तारी के बारे में बोला था। बता दें कि पिछले महीने से भारत सरकार आरोपी मेहुल चौकसी के गिरफ्तारी की कोशिश में लगा हुआ है। 

इस मामले में एंटीगुआ ने भारत सरकरा को फटकार भी लगाई थी। 9 अगस्त को भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण को लेकर उसके अनुरोध पर गौर करने को था। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक भारतीय टीम ने गत तीन अगस्त को एंटीगुआ को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था।  

इसी मुद्दे को लेकर एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से साफ इंकार कर दिया था। एंटीगुआ सरकार का कहना है कि उनकी भारत के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। साथ ही एंटीगुआ ने नियमों के मुताबिक ही मेहुल चोकसी को नागरिकता दी गई है। ऐसे में उनको भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता है।  

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम