लाइव न्यूज़ :

पीएनबी, आईडीबीआई ने क्यूआईपी के जरिये पूंजी जुटाने के लिये शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 00:27 IST

Open in App

नयी दिलली, 15 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 7,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के लिये 37.35 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया है।

वहीं आईडीबीआई बैंक ने अपने क्यूआईपी का आकार कम कर 2,000 करोड़ रुपये करते हुये 40.63 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया है।

पीएनबी ने नियामकीय सूचना में कहा कि बैंक की पूंजी जुटाने वाली समति ने मंगलवार को हुई बैठक में क्यूआईपी इश्यू जारी करने की मंजूरी दे दी और इसके लिये 37.35 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य रखने पर सहमति जताई है।

बैंक ने कहा है कि वह अपने विवेक से क्यूआईपी के न्यूनतम मूल्य में अधिकतम 5 प्रतिशत तक की छूट भी दे सकता हे।

वहीं, आईडीबीआई बैंक ने अपने प्रस्तावित पात्र संस्थागत नियोजन के लिये 40.63 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया है। इसके जरिये बैंक 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने इससे पहले 29 अकटूबर 2020 को हुई बैठक में 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रसताव किया था।

बैंक ने मंगलवार को जारी नियामकीय सूचना में कहा है कि उसके निदेशक मंडल की क्यूआईपी समिति ने 15 दिसंबर 2020 को इश्यू खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिये सेबी नियमन के तहत दिये गये फार्मूले के अनुसार 40.63 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया गया है।

बैंक न्यूनतम मूल्य में अधिकतम पांच प्रतिशत तक की छूट दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक