PMJAY Scheme: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध, ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत पात्र शत प्रतिशत लोगों को पंजीकृत करने का आग्रह, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2023 12:25 PM2023-07-15T12:25:28+5:302023-07-15T12:29:28+5:30

PMJAY Scheme Ayushman Bharat Yojana: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल कर पात्र लोगों का शत प्रतिशत पंजीकरण करने के लिए सार्वभौमिक प्रयास करने का आग्रह किया।

PMJAY Scheme Ayushman Bharat Yojana Request states and Union Territories register 100 percent eligible people Jan Arogya Yojana know reason | PMJAY Scheme: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध, ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत पात्र शत प्रतिशत लोगों को पंजीकृत करने का आग्रह, जानें वजह

file photo

Highlightsराज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से इस योजना के तहत पात्र शत प्रतिशत लोगों को पंजीकृत करने का आग्रह किया है।शिविर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद का 15वां सम्मेलन हैं।केंद्र सरकार इस प्रयास में राज्यों की मदद करेगी।

PMJAY Scheme Ayushman Bharat Yojana: सरकार ने ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत महा नामांकन अभियान शुरू करने की योजना बनाई है और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से इस योजना के तहत पात्र शत प्रतिशत लोगों को पंजीकृत करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के पहले दिन एक संबोधन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल कर पात्र लोगों का शत प्रतिशत पंजीकरण करने के लिए सार्वभौमिक प्रयास करने का आग्रह किया।

यह शिविर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद का 15वां सम्मेलन हैं। मांडविया ने राज्यों से इस कार्यक्रम की नियमित समीक्षा और निगरानी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने राज्यों से स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि केंद्र सरकार इस प्रयास में राज्यों की मदद करेगी।

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सारथी योजना स्थगित

झारखंड सरकार की शनिवार को शुरू होने वाली ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ (एमएमएसवाई) को स्थगित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के युवाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की पहले शनिवार को शुरुआत करने वाले थे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत संबंधी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि अब इसे बाद में शुरू किया जाएगा।

Web Title: PMJAY Scheme Ayushman Bharat Yojana Request states and Union Territories register 100 percent eligible people Jan Arogya Yojana know reason

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे