लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने भारत को शहरीकरण, आवागमन में निवेश के गंतव्य के तौर पर पेश किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरीकरण, आवागमन, नवोन्मेष और टिकाऊ समाधान जैसे क्षेत्रों में निवेश के मौके तलाशने वालों के लिये भारत को सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य के तौर पर मंगलवार को पेश किया।

उन्होंने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कहा कि अगले दो दशक में भारत तथा कुछ अफ्रीकी देशों में शहरीकरण की सबसे बड़ी लहर देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमें कोरोना काल के बाद की दुनिया लोगों के हिसाब से बनानी होगी और शहरों को लोगों के लिये अधिक जीने योग्य बनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मानसिकता, प्रक्रिया और प्रचलन को पुन: समायोजित किये बिना कोरोना काल के बाद का पुन: प्रारंभ संभव नहीं है।

मोदी ने कहा कि सरकार 2022 की समयसीमा से पहले एक करोड़ किफायती आवास तैयार करके देगी।

उन्होंने बताया कि 100 स्मार्ट शहरों में दो लाख करोड़ रुपये तक निवेश किये जा रहे हैं। इनमें से 1.4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं, या पूरी होने के करीब हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘यदि आप शहरीकरण में निवेश करना चाह रहे हैं, तो भारत में आपके लिये रोमांचक अवसर हैं। यदि आप आवागमन में निवेश करना चाहते हैं, तो भारत में आपके लिये रोमांचक अवसर हैं। यदि आप स्थायी समाधानों में निवेश करना चाहते हैं, तो भारत में आपके लिये रोमांचक अवसर हैं।’’

उन्होंने कहा, ये अवसर जीवंत लोकतंत्र, व्यापार के अनुकूल वातावरण और एक बड़े बाजार के साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत शहरी परिवर्तन के रास्ते पर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव