लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास के लिये 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 100 लाख करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम गतिशक्ति शुरू किये जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ हवाईअड्डे, नई सड़कों और रेल योजनाओं सहित यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करेगा और युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा।

प्रधानमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ भारत को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ ढांचागत क्षेत्र के लिये एक समग्र रुख की जरूरत है। इस दिशा में जल्दी ही गतिशक्ति- राष्ट्रीय मास्टर प्लान योजना शुरू की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि 100 लाख करोड़ रुपये की योजना देश के लाखों युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर सृजित करेगी।

मोदी ने कहा कि गतिशक्ति एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान होगा जो देश में समग्र बुनियादी ढांचे का आधार रखेगा और अर्थव्यवस्था को समग्र रूप से गति देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा समय करेगा और उद्योग की उत्पादकता को बढ़ाएगा...साथ ही यह देश के स्थानीय विनिर्माताओं को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी होने में मदद करेगा।’’

मोदी ने कहा कि इसके अलावा यह भविष्य के अर्थिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं का रास्ता खोलेगा।

अपने करीब 90 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए वैश्विक स्तर के उत्पादों के विनिर्माण के लिए साथ मिलकर करना होगा।

उन्होंने कहा कि विकास को आगे बढ़ाने के लिये देश को विनिर्माण और निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार