लाइव न्यूज़ :

फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज के लिए यूपीआई से भुगतान पर प्रसंस्करण शुल्क लेना शुरू किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर वॉलमार्ट समूह की डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये 50 रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रति लेनदेन पर एक से दो रुपये का प्रसंस्करण शुल्क लेना शुरू किया है।

कंपनी पहली डिजिटल भुगतान ऐप है जिसने यूपीआई-आधारित लेनदेन के लिए शुल्क लेना शुरू किया है। यह सेवा इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा मुफ्त दी जा रही है।

अन्य कंपनियों की तरह, फोनपे भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए भुगतान के लिए प्रसंस्करण शुल्क ले रही है।

फोन पे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रिचार्ज को लेकर ह छोटे स्तर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके तहत कुछ उपयोगकर्ता मोबाइल रिचार्ज के लिये भुगतान कर रहे हैं। पचास रुपये से कम रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं है जबकि 50 रुपये से 100 रुपये के रिचार्ज पर एक रुपया और 100 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर शुल्क दो रुपये का शुल्क है। प्रयोग के तौर पर ज्यादातर उपयोगकर्ता कुछ भी शुल्क नहीं दे रहे हैं या फिर एक रुपये का भुगतान कर रहे हैं।’’

तीसरे पक्ष के तौर पर ऐप में यूपीआई लेनदेन के मामले में फोनपे की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से अधिक यूपीआई लेनदेन दर्ज किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव