लाइव न्यूज़ :

पीएचडीसीसीआई ने ऊंची वृद्धि दर हासिल करने के लिए सुझायी 10 सूत्रीय रणनीति

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट-पूर्व चर्चा में ऊंची आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए 10 सूत्रीय रणनीति सुझायी है। इसमें खपत और मांग बढ़ाने तथा निजी निवेश को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया गया है।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ मौजूदा समय में हमारा सुझाव है कि व्यक्तिगत आयकर पर 25 प्रतिशत की अधिकतम दर तय की जाए और इसके तहत कोई छूट प्रदान नहीं की जाए। इससे कर अनुपान बढ़ेगा तथा और अधिक लोग कर के दायरे में आएंगे।’’

उद्योग मंडल ने वित्त मंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक में यह सुझाव दिए। इसमें बुनियादी ढांचे में निवेश, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को मजबूत करने, कारोबार करने की लागत घटाने, निर्यात सुगमता, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में कर संग्रह, कृषि और ग्रामीण क्षेत्र पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।

उद्योग मंडल ने कहा कि आम बजट 2021-22 का जोर उपभोग और मांग बढ़ाने पर होना चाहिए। ताकि उत्पादन, पूंजी विस्तार, निजी निवेश और रोजगार सृजन पर कई गुना असर हो सके। संगठन का कहना है कि बुनियारी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढाने से भी अर्थव्यवस्था में सकल मांग तेजी से बढेगी।

पीएचडी मंडल का सुझाव है कि विकास ऋण देने वाली संस्थाए (डीएफआई) शुरू में सार्वजनिव क्षेत्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वित्त पोण करें और जब अर्थव्यवस्था की हालत सुधरे तो वे निजी क्षेत्र को भी मदद दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर