लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार की ‘हिलांस’ परियोजना का काम पेटोनिक इन्फोटेक को

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर उत्तराखंड में किसानों को बाजार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एकीकृत आजीविका परियोजना (आईएलएसपी) ने अपनी 'हिलांस' नाम की वाणिज्यिक पहल के लिए पेटोनिक इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार पेटोनिक इन्फोटेक ब्रांड 'हिलांस' को एक किसान हितैषी पहल के रूप में बढ़ावा देगा। हिलांस किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उनकी उपज का ब्रांड और व्यापार करने में मदद करता है।

आईएलएसपी कृषि विकास के लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति (यूजीवीएस) और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष (आईएफएडी) के बीच एक संयुक्त परियोजना है। विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड सरकार इसे अपने ग्रामीण विकास विभाग के तहत राज्य के 44 ब्लॉकों और 11 पहाड़ी जिलों में लागू करना चाहती है। इससे राज्य के ग्रामीण किसान परिवार आर्थिक रुप से सक्षम होंगे और उनकी गरीबी दूर होगी।

पेटोनिक का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित दालों, मसालों, शहद, चीनी, चाय, साबुन और अन्य रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पादों के लिए ब्रांड जागरूकता और पर्याप्त मार्केटिंग रणनीति बनाने के लिए व्यापक सेवाएं प्रदान करना है।पेटोनिक इन्फोटेक के सीईओ युवराज भारद्वाज ने बताया, “किसान सर्वोत्तम उत्पादों के निर्माण की क्षमता रखते हैं पर उन्हें ब्रांड का ज्ञान न होने की वजह से सही दाम नहीं मिल पाता है।’’

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ अहमद इकबाल ने कहा, ‘‘ब्रांड "हिलांस" उत्तराखंड के युवा प्रगतिशील किसानों की बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक है, जो घरों में सीधे, प्राकृतिक और स्वस्थ विकल्प उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?