लाइव न्यूज़ :

पेट्रोनेट का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 823 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर देश की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लि. का सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11.24 प्रतिशत घटकर 823.02 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 927.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय 70 प्रतिशत बढ़कर 10,894.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से उसका एलएनजी कार्गो आयात कम रहा। कंपनी ने अनुबंधित सीमा से बाहर कम एलएनजी का आयात किया क्योंकि घरेलू ग्राहक इतनी ऊंची कीमत वहन नहीं कर सकते हैं।

पेट्रोनेट के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए सात रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव