आज फिर मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 31 जुलाई के रेट
By खबरीलाल जनार्दन | Published: July 31, 2018 01:56 PM2018-07-31T13:56:03+5:302018-08-01T14:14:11+5:30
31 July Petrol Diesel Price Latest Price Today's Updates: तेल वितरक कंपनियां रोजाना नई कीमतें जारी करती हैं।
नई दिल्ली, 31 जुलाईः दो महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने से मचे हो-हल्ला के बाद सरकार ने रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुधार की नीति बनाई थी। इसके तहत हर रोज तेल वितरक कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं। इसी तरह से मंगलवार, 31 जुलाई की कीमतें भी कंपनियों जारी कर दी हैं। यह सोमवार की तुलना में ज्यादा हैं।
इससे पहले बीती 29 मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही थी। इसमें अब तक पेट्रोल करीब 6 रुपए तक कम हुआ है। लेकिन डीजल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक मंगलवार (31 जुलाई) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.35 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 83.79 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 67.86 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 72.04 रुपये प्रति लीटर है।
31 जुलाई को पेट्रोल की कीमत
शहर | सोमवार की कीमतें | मंगलवार की कीमतें |
दिल्ली | 76.29 रुपए | 76.35 रुपए |
कोलकाता | 79.18 रुपए | 79.24 रुपए |
मुंबई | 83.73 रुपए | 83.79 रुपए |
चेन्नई | 79.24 रुपए | 79.31 रुपए |
चार महानगरों में 31 जुलाई को डीजल की कीमत:-
दिल्ली | 67.86 रुपए |
कोलकाता | 70.61 रुपए |
मुंबई | 72.04 रुपए |
चेन्नई | 71.66 रुपए |
* ये रेट 31 जुलाई 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं।
पिछले चार दिनों से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी लेकिन शनिवार को इसमें गिरावट देखने को मिली। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!