Petrol-Diesel Price Today: जारी हो गए ईंधन के ताजा दाम, चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
By अंजली चौहान | Published: December 5, 2024 08:32 AM2024-12-05T08:32:14+5:302024-12-05T08:37:26+5:30
Petrol-Diesel Price Today:आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
Petrol-Diesel Price Today: ऑयल मार्केंटिंग कंपनियां(ओएमसी) रोजाना ईंधन के ताजा रेटों को जारी करती है। इन रेटों के मुताबिक, पूरे दिन पेट्रोल और डीजल की बिक्री की जाती है। यह कीमतें सुबह करीबन 6 बजे की अपडेट कर दी जाती है। ईंधन की कीमतों को रोजाना अपडेट करने का मुख्य कारण है वैश्विक बाजार जहां कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के अनुरूप हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नवीनतम ईंधन लागतों के बारे में जानकारी मिलती रहती है।
शहर | पेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल कीमत (रुपये/लीटर) | ||
दिल्ली |
| 87.62 | ||
मुंबई | 103.44 | 89.97 | ||
नोएडा | 94.66 | 87.76 | ||
लखनऊ | 94.65 | 87.76 | ||
चेन्नई | 100.85 | 92.44 | ||
कोलकाता |
| 90.76 | ||
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 | ||
भुवनेश्वर |
| 92.91 | ||
हैदराबाद | 107.41 | 95.65 | ||
त्रिवेंद्रम |
| 96.43 | ||
जयपुर | 104.88 | 90.36 |
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा ईंधन की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुरूप संशोधित किया जाता है। ओएमसी में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) शामिल हैं।
राज्य दर राज्य वैट और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों में अंतर, विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
अपने शहर में पेट्रोल, डीजल की कीमतें कैसे जांचें?
नागरिक एसएमएस भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस भेजना होगा।