Petrol-Diesel Price, 1 September: पेट्रोल के दामों में एक बार फिर उछाल, 1 महीने से नहीं बढ़े डीजल के भाव, जानें अपने शहर की कीमतें
By सुमित राय | Published: September 1, 2020 06:51 AM2020-09-01T06:51:55+5:302020-09-01T06:52:45+5:30
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार (1 सितंबर) को पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जबकि डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए।
नई दिल्ली। एक दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल के दाम आज (1 सितंबर) को एक बार फिर बढ़ गए हैं और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और वह पिछले एक महीने से स्थिर है। वहीं पेट्रोल के दाम सोमवार को नहीं बढ़ाए गए थे, जबकि रविवार को 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद मंगलवार (1 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.04 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
15 अगस्त के बाद से 1.65 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पिछले 2 हफ्ते में 1.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80.43 पैसे थी, जो अब 1 सितंबर को बढ़कर 82.08 पैसे प्रति लीटर हो गई हैं। 15 अगस्त के बाद से 14 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि तीन दिन कीमतें स्थिर रही हैं।
जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल
जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे, जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही थीं। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
जानें अन्य शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 82.08 | 73.56 |
मुंबई | 88.73 | 80.11 |
चेन्नई | 85.04 | 78.86 |
कोलकाता | 83.57 | 77.06 |
नोएडा | 82.36 | 73.87 |
फरीदाबाद | 80.50 | 74.28 |
रांची | 81.52 | 77.78 |
बेंगलुरु | 84.75 | 77.88 |
पटना | 84.64 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 78.96 | 73.21 |
लखनऊ | 82.26 | 73.77 |
भोपाल | 89.75 | 81.26 |
अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।