लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली में 129 एकड़ जमीन को लेकर डीडीए- डीएलएफ के बीच समझौते को रद्द करने की याचिका

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के साथ डीडीए के एक समझौते को रद्द करने की मांग की गयी है। उक्त समझौता पश्चिमी दिल्ली में लगभग 129 एकड़ जमीन डीएलएफ को स्थानांतरित करने को लेकर है। ये जमीन हरित गलियारा बनाने के लिये विभिन्न उद्योगों से ली गयी थीं।

इस याचिका को बुधवार को मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया। हालांकि, याचिकाकर्ताओं के वकीलों का इंटरनेट कनेक्शन ठीक नहीं होने के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई नहीं हो सकी।

इसके बाद, अदालत ने मामले को 27 जनवरी को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया।

डीडीए ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि तीसरा पक्ष डीएलएफ के साथ उसके समझौते में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। डीएलएफ के वकीलों ने भी याचिका का विरोध किया।

एनजीओ अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा और सोसायटी राष्ट्रवादी जनहित सभा ने दावा किया है कि पश्चिमी दिल्ली के शिवाजी मार्ग में विचाराधीन पूरी जमीन को दिल्ली प्राधिकरण (डीडीए) ने 2015 में एक समझौता ज्ञापन के तहत डीएलएफ को सौंप दिया था, जबकि 2013 में उक्त स्थल के 24 एकड़ में एक पार्क का उद्घाटन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक