लाइव न्यूज़ :

पेप्सिको 3.3 अरब डॉलर के सौदे में टूॉपिकाना, अन्य जूस कारोबार को बेचेगी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:43 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, तीन अगस्त (एपी) पेप्सिको करीब 3.3 अरब डॉलर के सौदे में एक निजी इक्विटी कंपनी को ट्रॉपिकाना और अन्य जूस कारोबार बेचने जा रही है। पीएआई पार्टनर्स के साथ सौदे के तहत नए संयुक्त उद्यम में पेप्सिको की गैर-नियंत्रक 39 प्रतिशत की हिस्सेदारी बनी रहेगी।

वर्ष 2000 की शुरुआत के साथ जूस की बिक्री में गिरावट का रुख शुरू हो गया। यह आज भी जारी है। अब परिवार जूस के बजाय पानी या कम अथवा बिना कैलरी वाला पेय खरीदना चाहते हैं।

बेवरेज मार्केटिंग कॉर्प के प्रबंधकीय भागीदार ब्रायन सूडानो ने लिखा है कि 2003 में जूस की बिक्री अमेरिका में 4.2 अरब गैलन के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन 2017 में यह घटकर तीन अरब गैलन रह गई।

पिछले साल पेप्सिको के कारोबार में जूस व्यवसाय का हिस्सा तीन अरब डॉलर का था। पेप्सिको के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामोन लाग्वार्टा ने कहा कि इससे हम विभिन्न पेशकश के मौजूदा पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

पेप्सिको ने ट्रॉपिकाना का 1998 में अधिग्रहण किया था।

पेप्सिको के पास यूरोप में अपने कुछ जूस कारोबार की बिक्री का भी विकल्प होगा। यह सौदा इस साल के आखिर या अगले साल के शुरू में पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव