लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से मूंगफली, सरसों तेल में तेजी; अन्य तेलों-तिलहनों में गिरावट

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी सीमित आपूर्ति के बीच मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों और मूंगफली तेल में 250 रुपये तक की तेजी रही। इसके अलावा कमोबेश सभी तेलों व तिलहनों में गिरावट देखने को मिली।

कारोबारियों ने बताया कि बाजार में ऊंचे भाव के चलते मांग में 15-20 प्रतिशत की कमी आयी है। नाफेड ने कल 6,000 रुपये से अधिक की बोलियों पर बिक्री की थी, लेकिन आज नाफेड ने 5,900 रुपये की बोलियों को स्वीकार किया। हाफेड की बिक्री के लिये 5,521 से 5,800 रुपये तक की बोलियां लगायी गयी हैं। हाफेड सोमवार को बोलियों को स्वीकृत करेगा।

उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में कीमतें विदेशी बाजारों की तुलना में 5 से 10 प्रतिशत नीचे है। उन्होंने कहा कि किसान मूंगफली नहीं बेच रहे हैं लेकिन खाने वालों की और निर्यात की मांग बनी हुई है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,575 - 6,600 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,585- 5,650 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,210 - 2,270 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,980 -2,130 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,110 - 2,225 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,700 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,980 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,600 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर