लाइव न्यूज़ :

नवंबर में घरेलू उड़ानों पर यात्रियों का आंकड़ा एक करोड़ के पार, ओमीक्रोन दे सकता है झटका : इक्रा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से नवंबर में पहली बार घरेलू हवाई यात्रियों का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह जानकारी देते हुए आगाह किया कि कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से यह पुनरुद्धार पटरी से उतर सकता है। पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

फरवरी, 2020 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। दो माह तक रोक के बाद स्थानीय मार्गों पर उड़ानें फिर शुरू होने के बाद जून, 2020 में हवाई यात्रियों की संख्या 19.84 लाख रही थी।

घरेलू हवाई यातायात में सुधार इस साल मार्च तक जारी रहा। लेकिन महामारी की दूसरी लहर आने के बाद मई, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटकर 21.15 लाख पर आ गई।

इक्रा ने कहा कि सुधार के दूसरे चरण में नवंबर, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की मांग बढ़कर 1.04 से 1.05 करोड़ पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 63.54 लाख रहा था।

इक्रा के अनुसार, नवंबर में माह-दर-माह आधार पर घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि 15-16 प्रतिशत रही है। अक्टूबर, 2021 में घरेलू उड़ानों पर यात्रियों की संख्या 89.8 लाख रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव