लाइव न्यूज़ :

सेमीकंडक्टर की कमी बनी रहने से नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत घटी: सियाम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर वाहन उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में नवंबर में 19 प्रतिशत की गिरावट आयी है क्योंकि सेमीकंडक्टर की कमी से वाहन उत्पादन और डीलर भागीदारों को वाहनों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

पिछले महीने यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री 2,15,626 इकाई थी, जो नवंबर 2020 की 2,64,898 इकाई से 19 प्रतिशत कम है।

इसी तरह, दोपहिया वाहनों की कुल थोक बिक्री पिछले महीने 34 प्रतिशत घटकर 10,50,616 इकाई रह गयी जो एक साल पहले इसी अवधि में 16,00,379 इकाई थी।

नवंबर 2021 में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 22,471 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने की 24,071 इकाई से सात प्रतिशत कम है।

पिछले महीने सभी श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री एक साल पहले की समान अवधि की 18,89,348 इकाई से घटकर 12,88,759 इकाई रह गयी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने एक बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में सेमी-कंडक्टर की कमी के कारण उद्योग को प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में, उद्योग अपने नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन नवंबर 2021 के महीने में यात्री वाहनों की बिक्री सात साल में सबसे कम थी, दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 साल में सबसे कम और तिपहिया वाहनों की बिक्री 19 साल में सबसे कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट