लाइव न्यूज़ :

पंकज चौधरी ने वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जुलाई पंकज चौधरी ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला।

छह बार के सांसद चौधरी को बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। 56 वर्षीय चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989-91 में गोरखपुर नगर निगम के सदस्य के रूप में की थी। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से लोकसभा सांसद हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘पंकज चौधरी ने आज यहां वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया।’’

पिछले तीन दशक से अधिक समय से लोक सेवा में सक्रिय चौधरी पूर्व में गोरखपुर के उप महापौर के पद पर भी रहे हैं।

वित्त मंत्रालय में अब दो चौधरी और भागवत किशनराव कराड के रूप में दो राज्य मंत्री होंगे। 64 वर्षीय कराड ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?