लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2020-21 में 1.5-2.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2020 14:55 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 नवंबर पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के मुताबिक नकदी संकट और कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 1.5-2.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बुधवार को बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा बुधवार को जारी 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कोविड-19 से पहले के स्तर से ऊपर उठने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि कोविड-19 से प्रभावित राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 1.5-2.5 प्रतिशत रह सकती है।’’

दूसरे देशों की तरह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुई है और वहां इस बीमारी से अब तक 7,248 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान पहले ही गहरे वित्तीय संकट में है और चीन सहित अपने करीबी सहयोगियों से भारी वित्तीय मदद लेने के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से राहत पैकेज पर बातचीत कर रहा है।

एसबीपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘कोविड-19 से पहले व्यापक आर्थिक बुनियादी तत्वों में हुए सुधार बरकरार हैं, और इस झटके को दूर करने में सशक्त आर्थिक प्रतिक्रिया से मदद मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि कोविड-19 से पहले अर्थव्यवस्था जहां थी, वहां से इसमें सुधार हो रहा है।’’

केंद्रीय बैंक ने सितंबर में जीडीपी वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष में दो प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव