लाइव न्यूज़ :

ओयो ने वैश्विक संस्थागत निवेशकों से 66 करोड़ डॉलर का टर्म लोन वित्त जुटाया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी ओयो ने शुक्रवार को कहा कि उसने वैश्विक संस्थागत निवेशकों से 66 करोड़ डॉलर का टर्म लोन या टीएलबी वित्त जुटाया है जिसका इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज चुकाने और दूसरे व्यापार निवेशों में करेगी।

ओयो ने एक बयान में कहा कि कंपनी के निर्गम के लिए 1.7 गुना ज्यादा आवेदन मिले और उसे शीर्ष संस्थागत निवेशकों से करीब एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धताएं मिलीं।

टीएलबी या टर्म लोन बी उन संस्थागत निवेशकों द्वारा दिया जाने वाला टर्म लोन है जिनका मुख्य लक्ष्य अपने निवेशों पर दीर्घकालीन लाभ को अधिकतम करना होता है।

बयान के अनुसार, "कंपनी इस वित्त का इस्तेमाल अपने पुराने कर्ज चुकाने, बही खाते को मजबूत करने और उत्पाद प्रौद्योगिकी में निवेश सहित अन्य व्यापार उद्देश्यों के लिए करेगी।"

ओयो ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने घटनाक्रम को लेकर कहा, "हम ओयो के पहले टीएलबी वित्तीय उगाही को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं, इसके लिए शीर्ष वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने कई गुना ज्यादा आवेदन दिए। यह इस स्तर पर ओयो उत्पादों की मजबूती एवं सफलता, हमारी मजबूत बुनियाद और उच्च मूल्य क्षमता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर