लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने रविवार को कहा कि उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित इस्पात कारखाने से तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा टेंकर रविवार को गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल पहुंच गया।

जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘जेएसपीएल कंपनी के रायगढ़ से भेजा गया लिक्विड मेडिकल आक्सीजन टेंकर, गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल पहुंच गया है।’’

लगातार किये गये ट्वीट में जिंदल ने कहा है कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह होने से पहले ही 16 टन तरल चिकित्सा आक्सीजन लेकर एक टेंकर जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से दिल्ली के बतरा अस्पताल पहुंच गया।

जिंदल ने इससे पहले शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि उनके रायगढ़ स्थित कारखाने से तरल चिकित्सा आक्सीजन लेकर टेंकर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल, बत्रा अस्पताल, मेदांता अस्पताल और आर्टेमिस हास्पिटल पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव