लाइव न्यूज़ :

ओरिगो कमोडिटीज 145 करोड़ रुपये जुटाएगी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर एग्री-फिनटेक कंपनी ओरिगो कमोडिटीज ने बुधवार को कहा कि वह यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) से दो करोड़ डॉलर (145 करोड़ रुपये) जुटाएगी।

गुरुग्राम स्थित कंपनी ने कहा कि वह लघु और मध्यम श्रेणी में कृषि उत्पादकों और व्यापारियों के साथ क्षमता निर्माण के लिए ताजा पूंजी का उपयोग करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ओरिगो कमोडिटीज अमेरिकी सरकार के विकास वित्त संस्थान, यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) से दो करोड़ डॉलर (145 करोड़ रुपये) की ऋण कोष जुटाएगी।’’

ओरिगो का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को खरीद, भंडारण सहायता और व्यापार वित्त प्रदान करना है। यह एसएमई को उनकी खरीद के लिए समर्थन भी उपलब्ध कराएगी। अपने डिजिटल व्यापार और वित्त मंच ई-मंडी का लाभ लेते हुए ओरिगो ने बेहतर मूल्य खोज और निर्बाध कमोडिटी ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी