लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी एक लाख आक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स खरीदेगी, विदेशों के साथ ही घरेलू विनिर्माताओं को भी दिये आर्डर

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने सोमवार को कहा कि वह दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के सबसे गंभीर प्रकोप के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद के लिए एक लाख ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स की खरीद करेगी।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी भारत सरकार की ओर से एक लाख ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स खरीदने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स की अपनी जानकारी और समझ का उपयोग करेगी।

इन कंसन्ट्रेटर्स की खरीद का खर्च भारत सरकार वहन करेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘अल्प अवधि में ही, ओएनजीसी ने तत्काल आपूर्ति के लिए विदेशी विक्रेताओं को 34,673 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स के आर्डर दिए हैं। इनमें से 2,900 मई 21 तक प्राप्त होने की उम्मीद है, और बाकी मई से जून 2021 के अंत तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘घरेलू क्षमता को बढ़ाने के लिए, घरेलू विनिर्माताओं को 40,000 यूनिट ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स के लिए आर्डर दिया गया है।’’

इसके अलावा, तीन राज्यों के 10 सरकारी अस्पतालों में ओएनजीसी के समर्थन से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

यह उन 93 ऑक्सीजन संयंत्रों का हिस्सा है, जिन्हें तेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम देश भर में स्थापित कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए, ओएनजीसी नियमित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टीकाकरण प्रयासों को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का एक सक्रिय हिस्सा रहा है। ओएनजीसी कर्मचारियों और द्वितीयक कार्यबल के लिए देश भर में विभिन्न कार्य स्थलों पर टीकाकरण शिविर भी आयोजित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?