लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी ने सात, ऑयल इंडिया ने चार खंडों के लिये अनुबंध पर हस्ताक्षर किया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने सात और ऑयल इंडिया लिमिटेड ने चार तेल एवं गैस खंडों के लिये अनुबंध पर मंगलवार को हस्ताक्षर किये।

ये खंड खुले क्षेत्र की लाइसेंस नीति (ओएलएपी) की पांचवीं दौर की बोली में नीलाम किये गये थे। इस दौर में निजी क्षेत्र की भागीदारी के बीच सरकारी कंपनियों ने इन खंडों को प्राप्त किया था।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हस्ताक्षर समारोह में कहा कि आखिरी दौर की बोली के साथ ही सरकार तेल व गैस की खोज के लिये पिछले चार साल में 1.56 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र नीलाम कर चुकी है।

इससे पहले पिछले दो दशक में नयी खोज लाइसेंस नीति के नौ दौर तथा उससे पूर्व के दौर में 90 हजार किलोमीटर नीलाम किये गये थे।

प्रधान ने कहा कि वह प्रतिभागी कंपनियों से तेल एवं गैस की खोज के काम में तेजी लाने की अपेक्षा रखते हैं, ताकि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

प्रधान ने कहा कि लाल फीता शाही और तेल एवं गैस की तलाश में कई प्रकार की मंजूरियों के चलते पहले कई बार समयसीमा को बढ़ाया जा चुका है।

उन्होंने तेल एवं गैस की खोज करने वालों से नियामकीय परिस्थितियां बेहतर बनाने के बारे में सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा, ‘‘यदि आपको अधिक मदद की जरूरत है तो हमें बतायें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट