लाइव न्यूज़ :

कोविड राहत के लिए दो एनजीओ को 26 करोड़ रुपये का अनुदान देगी ओमिड्यार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया ने कोविड राहत कार्य के लिए 26 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है। लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले उद्यमों में निवेश करने वाली ओमिड्यार नेटवर्क यह राशि दो गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को प्रदान करेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ओमिड्यार कोविड राहत में उनके प्रयासों के लिए गिव फाउंडेशन को 13 करोड़ रुपये और यूनाइटेड वे बेंगलुरु को 13 करोड़ रुपये का अनुदान देगी।

गिव फाउंडेशन इस राशि का इस्तेमाल संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने पर करेगी। वहीं यूनाइटेड वे देशभर में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स का वितरण करेगी और ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी तथा टेलीमेडिसिन के जरिये अस्पतालों की भीड़भाड़ को कम करेगी।

ओमिड्यार की प्रबंध निदेशक रूपा कुडवा ने कहा कि दोनों ही संगठनों महामारी से संघर्ष में कोष के प्रभावी इस्तेमाल की क्षमता दिखाई है। ‘‘उनके साथ भागीदारी के जरिये हम दूसरी लहर से प्रभावित लोगों की मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव