लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक ने 10 करोड़ डॉलर का दीर्घावधि ऋण जुटाने के लिए बीओबी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 744.5 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ 10 साल की अवधि के लिए ऋण वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का 10 साल का कर्ज ओला फ्यूचरफैक्ट्री के पहले चरण के वित्त पोषण के लिए है। फ्यूचरफैक्ट्री इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए ओला का वैश्विक विनिर्माण केंद्र है।

ओला ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह कारखाने के पहले चरण की स्थापना के लिए 2,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ओला और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच दीर्घकालिक ऋण वित्तपोषण के लिए आज हुआ समझौता रिकॉर्ड समय में दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की हमारी योजनाओं में संस्थागत उधारदाताओं के विश्वास का संकेत देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया के लिए टिकाऊ गतिशीलता और भारत में निर्मित ईवी के विनिर्माण में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें खुशी है कि बैंक ऑफ बड़ौदा हमारी यात्रा में शामिल हो गया है।’’

ओला फ्यूचरफैक्ट्री की स्थापना तमिलनाडु में 500 एकड़ भूमि पर की जा रही है। इस संयंत्र की क्षमता हर साल एक करोड़ वाहनों के विनिर्माण की है, जो दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया फैक्ट्री होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव