लाइव न्यूज़ :

ओकिनावा ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में 17,892 रुपये तक की कटौती की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक ने बुधवार को कहा कि फेम-दो नीति में हाल में हुए बदलावों के मद्देनजर उसने अपने वाहनों की कीमतों में 7,209 रुपये से 17,892 रुपये तक की कटौती की है।

कंपनी के प्रेज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अब 99,708 रुपये है, जो पहले 1,17,600 रुपये थी। इसी तरह प्रेज प्रो अब 76,848 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 84,795 रुपये थी।

ओकिनावा ने रिज प्लस मॉडल की कीमत 69,000 रुपये से घटाकर 61,791 रुपये की।

ओकिनावा ऑटोटेक के प्रबंध निदेशक और संस्थापक जीतेंद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत स्थानीयकरण को हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और वह इस साल मई तक लगभग 90,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव