लाइव न्यूज़ :

ओकाया ने ईईएसएल से प्राप्त किया इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने का ठेका

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर ओकाया पावर ग्रुप की कंपनी ओकाया ने सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) से विश्वबैंक वित्त पोषित परियोजना का ठेका हासिल किया है। यह अनुबंध देश भर में 1,020 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने को लेकर है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ओकाया पावर ग्रुप की प्रमुख कंपनी ओकाया ने ईईएसएल से विश्वबैंक वित्त पोषित परियोजना का ठेका प्राप्त किया है।’’

ईईएसएल बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले उपक्रमों...एनटीपीसी, पावरग्रिड, आरईसी और पावर फाइनेंस...की संयुक्त उद्यम है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने ओकाया को 1,020 बहु-मानकों वाले ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग स्टेशन देश भर में लगाने का ठेका दिया है।

ओकाया ये चार्जिंग स्टेशन अंतरराष्ट्रीय रूप से स्वीकृत मानकों पर आधारित होंगे।

ओकाया पावर ग्रुप भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन, लिथियम ऑयन बैटरी तथा लीड एसिड बैटरी का सबसे बड़ा विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या